हिमाचल प्रदेश में ली राजेश धर्माणी और यादविन्द्र गोमा ने मन्त्री के तौर पर शपथ

राजेश धर्माणी हुए हैं बिलासपुर ज़िला के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र और यादविन्द्र गोमा काँगड़ा ज़िला के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को दो विधायकों राजेश धर्माणी और यादविन्द्र गोमा ने कैबिनेट मन्त्री के तौर पर शपथ ली है। राजेश धर्माणी बिलासपुर ज़िला के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र और यादविन्द्र गोमा काँगड़ा ज़िला के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला में आयोजित एक समारोह में राजेश धर्माणी और यादविन्द्र गोमा को मन्त्री के तौर पर शपथ दिलाई। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमन्त्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और कैबिनेट मन्त्री भी उपस्थित थे।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.