सजग, आत्मविश्वासी समाज और विकास के लिए है विश्वसनीय व त्वरित न्यायिक प्रणाली ज़रूरी

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज किया शिमला में न्याय एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से समकालीन न्यायिक विकास एवं सुदृढ़ीकरण विषय पर आधारित एक सम्मेलन का उद्घाटन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा है कि एक सजग-आत्मविश्वासी समाज और देश के विकास के लिए एक विश्वसनीय व त्वरित न्यायिक प्रणाली ज़रूरी है। सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में न्याय एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से समकालीन न्यायिक विकास एवं सुदृढ़ीकरण विषय पर आधारित एक सम्मेलन का उद्घाटन किया।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि न्यायिक प्रणाली में प्रौद्योगिकी का उपयोग पारदर्शिता, उत्पादिता और दक्षता सुनिश्चित कर सकता है। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि आज प्रौद्योगिकी के उपयोग से न्यायपालिका समेत हर क्षेत्र में आम लोगों के जीवन को आसान बनाने में मदद मिली है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.