मोदी ग़रीबों और किसानों से नहीं, केवल बड़े-बड़े लोगों से मिलते हैं, बोलीं प्रियंका

प्रियंका गाँधी ने आज किया गुजरात के बनासकाँठा में न्याय संकल्प सभा को सम्बोधित

काँग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने शनिवार को कहा है कि नरेन्द्र मोदी ग़रीबों और किसानों से नहीं, केवल बड़े-बड़े लोगों से मिलते हैं। प्रियंका गाँधी ने आज गुजरात के बनासकाँठा में न्याय संकल्प सभा को सम्बोधित किया।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की कार्यशैली देखिए। प्रियंका ने कहा कि क्या आपने नरेन्द्र मोदी को किसी ग़रीब के घर जाते देखा है। उन्होंने कहा कि क्या आपने नरेन्द्र मोदी को किसान से मिलते देखा है! प्रियंका गाँधी ने कहा कि वो केवल बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखते हैं।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि किसान काले क़ानूनों के ख़िलाफ़ आन्दोलन करता है, सैकड़ों किसान शहीद होते हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी उनसे मिलने तक नहीं जाते। प्रियंका ने कहा कि फिर जैसे ही चुनाव आते हैं, और उन्हें लगता है कि उन्हें वोट नहीं मिलेगा, तब नरेंद्र मोदी क़ानून वापस लेते हैं।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.