अनुबन्ध और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करेगी हिमाचल प्रदेश सरकार

रविवार को शिमला में जारी कर दी गई है इससे सम्बन्धित अधिसूचना

हिमाचल प्रदेश सरकार अनुबन्ध और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करेगी। इससे सम्बन्धित अधिसूचना रविवार को शिमला में जारी कर दी गई है।
हिमाचल प्रदेश सरकार 31 मार्च, 2023 तक दो वर्ष की सेवाएं पूरी करने वाले अनुबन्ध कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करेगी। प्रदेश सरकार 31 मार्च, 2023 तक चार साल की सेवाएं पूरी करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाओं को भी नियमित करेगी। जो कर्मचारी 30 सितम्बर, 2023 तक चार साल की सेवाएं पूरी करने वाले हैं उन्हें भी तदनुसार नियमित किया जाएगा।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.