सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने किया हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज किया लाहौल-स्पिति ज़िले के सिस्सू, चन्द्रताल एवं लोसर और कुल्लू ज़िले के मनाली क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण भी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है। सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज लाहौल-स्पिति ज़िले के सिस्सू, चन्द्रताल व लोसर और कुल्लू ज़िले के मनाली क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण भी किया।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज कहा कि लाहौल घाटी के सिस्सू में फंसे मनाली के एक स्कूल के 52 बच्चों को सुरक्षित मनाली पहुँचाया गया है। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि कुल्लू और मनाली सहित विभिन्न स्थानों पर पिछले तीन दिनों से फंसे लगभग 25,000 लोगों को आज सुरक्षित निकाल लिया गया है। सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि कसोल और आसपास के क्षेत्रों से भी आज लगभग 3,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने के लिए सरकार की ओर से सहायता प्रदान की जा रही है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.