सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने किया शिमला में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का उद्घाटन

इस मौक़े पर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि नशा मुक्ति केन्द्र की सफलता लोगों की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने सोमवार को न्यू शिमला में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का उद्घाटन किया है। इस मौक़े पर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि नशा मुक्ति केन्द्र की सफलता लोगों की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार नशे की बुराई समाप्त करने के लिए गम्भीर प्रयास कर रही है। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के इस प्रयास को सफल बनाने में समाज के हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है। सुखविन्दर ने कहा कि इस बुराई से निपटने के लिए नशा मुक्ति अभियानों में सभी वर्ग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को राज्य से नशे के समूल नाश और युवाओं के स्वस्थ उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.