सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने दिया जल-संसाधनों के संरक्षण के लिए काम की ज़रूरत पर ज़ोर

सुखविन्दर सिंह सुक्खू बोल रहे थे जल-शक्ति विभाग द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने बुधवार को जल-संसाधनों के संरक्षण के लिए काम करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है। सुखविन्दर सिंह सुक्खू जल-शक्ति विभाग द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि जलवायु-परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों, कम या असमय बारिश और हिमपात के परिणामस्वरूप प्राकृतिक जलस्रोत सूख रहे हैं। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि इन जल-संसाधनों के संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर काम करने की ज़रूरत है। सुखविन्दर ने जल के उपयोग और प्रबन्धन के प्रतिदिन के तौर-तरीकों में बदलाव का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को जल और स्वच्छता की दिशा में काम करने की भी ज़रूरत है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.