सुखविन्दर सिंह सुक्खू को आई बजट सत्र के पहले दिन अपनी 20 साल पुरानी कार की याद

सुखविन्दर सिंह सुक्खू पहुँचे थे साल 2003 में पहली बार विधायक बनने पर अपनी इसी ऑल्टो कार से शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू को मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन अपनी 20 साल पुरानी कार की याद आई है। सुखविन्दर सिंह सुक्खू साल 2003 में पहली बार विधायक बनने पर अपनी इसी ऑल्टो कार से शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा पहुँचे थे।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू आज मुख्यमन्त्री बनने के बाद पहली बार हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के लिए पहुँचे। सुखविन्दर सिंह ने अपने सरकारी आवास ओक ओवर से विधानसभा तक का अपना सफ़र अपनी इसी ऑल्टो कार से तय किया।
आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हुई है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.