सीटू ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर लगाया निर्माण-मज़दूरों को गुमराह करने का आरोप
सीटू की हिमाचल प्रदेश राज्य समिति ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर निर्माण-मज़दूरों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। राज्य समिति के अध्यक्ष विजेन्द्र मेहरा ने निर्माण व अन्य कामों को आरम्भ करने के सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा 18 अप्रैल, 2020 को जारी अधिसूचना को भ्रामक कहा है।
राज्य समिति ने सरकार से माँग की है कि नई अधिसूचना जारी करके सभी निर्माण-मज़दूरों को काम करने की इजाज़त दी जाए। समिति ने भारत सरकार द्वारा 15,16 व 19 अप्रैल, 2020 को जारी की गई अधिसूचनाओं को राज्य की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लागू करने की माँग भी की है।