इसरो के सोलर मिशन के तहत लॉन्च किया गया आदित्य-ऐल1 पहुँचा लैग्रेंज पॉइण्ट पर

आदित्य-ऐल1 आज पहुँचा है 126 दिनों में 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद लैग्रेंज पॉइण्ट पर

भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) के सोलर मिशन के तहत लॉन्च किया गया आदित्य-ऐल1 शनिवार को लैग्रेंज पॉइण्ट पर पहुँच गया है। आदित्य-ऐल1 आज 126 दिनों में 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद लैग्रेंज पॉइण्ट पर पहुँचा है।
आँध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया आदित्य ऐल1 आज अपनी आख़िरी और बेहद जटिल प्रक्रिया से गुज़रा। आदित्य ऐल1 इस प्रक्रिया में पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर सन-अर्थ लैग्रेंज पॉइण्ट ऐल1 के आसपास एक हेलो कक्षा में पहुँचा। लैग्रेंज पॉइण्ट ऐल1 पृथ्वी और सूर्य के बीच की कुल दूरी का लगभग एक प्रतिशत है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.