पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों को दिए जाएंगे वर्दी के लिए 600 रुपये

सोमवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने दी यह जानकारी

हिमाचल प्रदेश में पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों को वर्दी के लिए 600 रुपये की धनराशि दी जाएगी। यह जानकारी सोमवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने दी। इससे प्रदेश के करीब 5.25 लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलने की बात कही जा रही है।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्दी की यह धनराशि प्रत्यक्ष लाभ अन्तरण (डीबीटी) के ज़रिये विद्यार्थी या उसकी माता के बैंक खाते में पहुँचाई जाएगी। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि धनराशि सीधे लाभार्थी को भेजने से पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.