हम एक अच्छा और पारदर्शी शासन लाने के लिए आए हैं, बोले सुखविन्दर सिंह सूक्खू
सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने कहा कि भर्तियों में नियुक्तियों को लेकर पारदर्शिता लाई जाएगी
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा है कि वो एक अच्छा और पारदर्शी शासन लाने के लिए आए हैं। सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने कहा कि भर्तियों में नियुक्तियों को लेकर पारदर्शिता लाई जाएगी। सुखविन्दर सिंह शिमला में एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।
सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने कहा कि 12 दिसम्बर को एक बैठक बुलाई गई थी जिसमें घोटालों की जाँच को लेकर एक रूपरेखा तैयार की गई थी। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि इसके तहत हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में हुई ग़लत नियुक्तियों को लेकर एक जाल बिछाया गया। सुखविन्दर ने कहा कि पुख़्ता सुबूत मिलने पर कार्रवाई की गई और आयोग को अनिश्चितकाल के लिए भंग कर दिया गया।
सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने कहा कि पिछली सरकार में पेपर ख़रीदे जा रहे थे। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि इस तरह ग़लत उम्मीदवार चुने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि साठ दिन में भर्ती-प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाएगी।
सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने कहा की और जानकारी एकत्र की जा रही है और घोटालों को लेकर सनसनीख़ेज़ जानकारियां सामने आएंगीं।