अर्थव्यवस्था में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान है -जय राम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने आज ज़िला मण्डी में आयोजित हिमाचल प्रदेश व्यापार मण्डल की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही यह बात

हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। यह बात हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने आज ज़िला मण्डी में आयोजित हिमाचल प्रदेश व्यापार मण्डल की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही।
जय राम ठाकुर ने कहा कि व्यापारियों के सुझावों के अनुरूप समय-समय पर जीऐसटी का सरलीकरण किया गया है और भविष्य में भी सरलीकरण की प्रक्रिया को सम्भावित सुधारों से जोड़कर देखा जाएगा और सकारात्मक एवं अनिवार्य सुझावों को तरजीह दी जाएगी।
जय राम ठाकुर ने कहा कि व्यापार मण्डल द्वारा सरकार के समक्ष उठाई गई समस्याओं के प्रति प्रदेश सरकार संवेदनशील है। जय राम ने संवाद को समस्या का समाधान बताते हुए कहा कि निकट भविष्य में सम्बन्धित विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में राज्य व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों की शिमला में बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करके समाधान तलाशा जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्केट फ़ीस में भी राहत देने के प्रयास किए जाएंगे।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.