संस्कृति एवं परम्पराओं को सहेजने और संरक्षित करने की है ज़रूरत, बोले जय राम ठाकुर

जय राम ठाकुर ने कहा कि किन्नौर ज़िला अपनी समृद्ध संस्कृति एवं परम्पराओं के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि आज हमें प्रदेश की समृद्ध संस्कृति एवं परम्पराओं को सहेजने और संरक्षित करने की ज़रूरत है। जय राम ठाकुर ने कहा कि किन्नौर ज़िला अपनी समृद्ध संस्कृति एवं परम्पराओं के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। जय राम ने कहा कि यह ज़िला बाग़वानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विकास के विभिन्न क्षेत्रों में निरन्तर आगे बढ़ रहा है। वो किन्नौर ज़िला के रिकॉन्गपिओ में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने रिकॉन्गपिओ में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण भी किया। ये 77 करोड़ रुपये की लागत की 31 परियोजनाएं हैं।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.