राजस्व विभाग के क़ानूनों का सरलीकरण किया जाएगा – महेन्द्र सिंह ठाकुर
भू-क़ानूनों पर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा गठित ऐक्सपर्ट कमिटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे महेन्द्र सिंह ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति एवं राजस्व मन्त्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा है कि राजस्व विभाग के क़ानूनों का सरलीकरण किया जाएगा। महेन्द्र सिंह ठाकुर भू-क़ानूनों पर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा गठित ऐक्सपर्ट कमिटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। इस बैठक में राजस्व विभाग से सम्बन्धित क़ानूनों के सरलीकरण के लिए कार्यसूची की मदों पर विस्तृत चर्चा की गई।
महेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में विभिन्न राजस्व न्यायालयों में लगभग 94,902 मामले लम्बित पड़े हैं जिनमें तकसीम के 29,313; निशानदेयी के 18,025; इन्तकाल के 25,251; दुरुस्ती इन्द्राज़ के 2,497; अतिक्रमण के 2,837 और अन्य 16,790 मामले हैं।