जंगली गाँव की बच्चियों ने की सुखविन्दर सिंह सुक्खू के फ़ैसलों की तारीफ़
आज सुखविन्दर सिंह सुक्खू से मिलने पहुँचीं नादौन विधानसभा क्षेत्र के जंगली गाँव की कुछ बच्चियां
हिमाचल प्रदेश के नादौन विधानसभा क्षेत्र के जंगली गाँव की बच्चियों ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू के फ़ैसलों की तारीफ़ की है। नादौन विधानसभा क्षेत्र के जंगली गाँव की कुछ बच्चियां आज सुखविन्दर सिंह सुक्खू से मिलने पहुँचीं।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू से मिलने के बाद जंगली गाँव की इन बच्चियों ने कहा कि मुख्यमन्त्री ख़ास तौर पर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर फ़ैसले ले रहे हैं और इसी से प्रभावित होकर वो उनसे मिलने पहुँची हैं। इन बच्चियों ने कहा कि मुख्यमन्त्री ने उनका परिचय लिया और अपनी पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित कर, विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस मौक़े पर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव ला रही है। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करवाने के लिए राजीव गाँधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने जा रही है। सुखविन्दर ने कहा कि ग़रीब बच्चों को उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के लिए राज्य सरकार ने एक प्रतिशत ब्याज पर शैक्षणिक ऋण मुहैया करवाने का फ़ैसला लिया है ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में उच्च व व्यावसायिक शिक्षा से वंचित न रहे।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों के सकारात्मक नतीजे सामने सामने आने की उम्मीद जताई।