मौजूदा सरकार बढ़ रही है भ्रष्टाचार के प्रति शून्य-सहिष्णुता की नीति अपनाकर आगे

हमीरपुर में 53वें राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में बोल रहे थे सुखविन्दर सिंह सूक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने कहा है कि मौजूदा सरकार भ्रष्टाचार के प्रति शून्य-सहिष्णुता की नीति अपनाकर आगे बढ़ रही है। सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने कहा कि सत्ता सम्भालने के बाद भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कदम उठाए गए हैं। सुखविन्दर सिंह हमीरपुर में 53वें राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में बोल रहे थे।
सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने कहा कि पेपर लीक मामले में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर को निलम्बित कर दिया गया है। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि अब चयन पूरी तरह योग्यता के आधार पर निष्पक्षता और पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।
सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के एरियर के तौर पर 4,430 करोड़ रुपये, पैन्शनरों की देनदारी के 5,226 करोड़ रुपये और कर्मचारियों और पैन्शनरों के डीए के 1,000 करोड़ रुपये बकाया हैं। सुखविन्दर ने कहा कि इन सभी मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद राज्य सरकार ने पुरानी पैन्शन योजना को बहाल करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा किया है जिससे राज्य के करीब 1.36 लाख कर्मचारियों को लाभ हुआ है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.