हिमाचल प्रदेश में तीन फ़रवरी से खुलेंगे गर्मियों की छुट्टियों वाले शैक्षणिक संस्थान
आज शिमला में हिमाचल प्रदेश मन्त्रिमण्डल ने लिया यह फ़ैसला
हिमाचल प्रदेश में गर्मियों की छुट्टियों वाले 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए सभी शैक्षणिक संस्थान तीन फ़रवरी, 2022 से खोल दिए जाएंगे। यह फ़ैसला आज शिमला में हिमाचल प्रदेश मन्त्रिमण्डल ने लिया।
हिमाचल प्रदेश मन्त्रिमण्डल ने सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों को भी तीन फ़रवरी से खोलने का फ़ैसला लिया है। इसके अलावा प्रदेश मन्त्रिमण्डल ने कोचिंग संस्थानों और पुस्तकालयों को भी इसी दिन से खोलने का फ़ैसला लिया है।