सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने दिए पर्यटकों की सुविधा के पुख़्ता इन्तज़ाम करने के निर्देश

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने मुख्य सचिव को कहा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए, उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को कहा ट्रैफ़िक जाम से बचने के लिए एक उचित यातायात योजना तैयार करने के लिए

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को क्रिसमस और नए साल पर राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के पुख़्ता इन्तज़ाम करने के निर्देश दिए हैं। सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने मुख्य सचिव को राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए कहा। सुखविन्दर सिंह ने उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को ट्रैफ़िक जाम से बचने के लिए एक उचित यातायात योजना तैयार करने के लिए भी कहा।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में पर्यटक-वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम (एचपीटीडीसी) के स्वामित्व वाले होटलों को भी मेहमानों का स्वागत करने के लिए तैयार किया जाए।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.