सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने दिलाई मुख्य संसदीय सचिवों को पद एवं गोपनीयता की शपथ
मुख्य संसदीय सचिवों के तौर पर शपथ लेने वालों में हैं सुन्दर सिंह ठाकुर, मोहन लाल ब्राक्टा, राम कुमार चौधरी, आशीष बुटेल, किशोरी लाल और संजय अवस्थी
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने शिमला में रविवार को मुख्य संसदीय सचिवों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। इस मौक़े पर हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमन्त्री मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद थे।
आज कुल छह मुख्य संसदीय सचिवों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है। मुख्य संसदीय सचिवों के तौर पर शपथ लेने वालों में सुन्दर सिंह ठाकुर, मोहन लाल ब्राक्टा, राम कुमार चौधरी, आशीष बुटेल, किशोरी लाल और संजय अवस्थी हैं।