दोषी अधिकारियों के ख़िलाफ़ की जाएगी कड़ी कार्रवाई, कहा जय राम ठाकुर ने
जय राम ठाकुर ने कहा कि विकास परियोजनाओं सम्बन्धी लक्ष्यों को समयबद्ध प्राप्त किया जाए
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि सरकार विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषी अधिकारियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि विकास परियोजनाओं सम्बन्धी लक्ष्यों को समयबद्ध प्राप्त किया जाए। जय राम ने आम लोगों से जुड़े विभिन्न मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया जाना चाहिए कि विकास परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा किया जाए और आम लोगों से सम्बन्धित मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया जाए। जय राम ठाकुर आज शिमला में राज्य सरकार के प्रशासनिक सचिवों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
जय राम ठाकुर ने कहा कि विभिन्न श्रेणियों जैसे जेओए(आईटी), जेबीटी, पीटीआई, ऐनटीटी आदि के भर्ती-सम्बन्धी मुद्दों का समाधान करने पर विशेष बल दिया जाना चाहिए। जय राम ने कहा कि करूणामूलक आधार पर होने वाली भर्तियों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
जय राम ठाकुर ने कहा कि ऐनजीटी में विचाराधीन होने के कारण लम्बित सभी विकास परियोजनाओं के कार्य में भी तेज़ी लाई जाए ताकि परियोजनाओं का कार्य शीघ्र आरम्भ किया जा सके। जय राम ने कहा कि नाबार्ड और पीऐमजीऐसवाई के सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं का कार्य समयबद्ध पूरा किया जाए।