हिमाचल प्रदेश में किया गया 17, 19 व 21 जनवरी, 2021 को सार्वजनिक अवकाश घोषित

यदि चुनाव हुआ तो सम्बन्धित क्षेत्रों में केवल मतदान के दिन होगा यह अवकाश

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के दृष्टिगत 17, 19 व 21 जनवरी, 2021 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यदि चुनाव हुआ तो यह अवकाश सम्बन्धित क्षेत्रों में केवल मतदान के दिन होगा।

प्रदेश में सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान और इन क्षेत्रों में स्थित दुकानें मतदान के दिन बन्द रहेंगी। दैनिकभोगी कर्मचारियों के लिए वैतनिक अवकाश होगा। जो कर्मचारी प्रदेश के विभिन्न स्थानों में कार्य कर रहे हैं और पंचायती राज संस्थाओं में मतदान करने के अधिकारी हैं उनको सम्बन्धित अधिष्ठाता अधिकारी से मतदान करने का प्रमाण-पत्र प्राप्त करना होगा और उसे प्रस्तुत करने पर कर्मचारी को विशेष अवकाश दिया जा सकता है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.