बेसहारा बच्चों के लिए स्थापित किया जाएगा मुख्यमन्त्री सुखाश्रय सहायता कोष

101 करोड़ रुपये की धनराशि से स्थापित किया जाएगा मुख्यमन्त्री सुखाश्रय सहायता कोष

हिमाचल प्रदेश सरकार बेसहारा बच्चों के लिए मुख्यमन्त्री सुखाश्रय सहायता कोष स्थापित करेगी। मुख्यमन्त्री सुखाश्रय सहायता कोष 101 करोड़ रुपये की धनराशि से स्थापित किया जाएगा। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने रविवार को शिमला में एक संवाददाता सम्मेलन में दी।
सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने कहा कि मुख्यमन्त्री सुखाश्रय सहायता कोष के लिए समाज के विभिन्न तबकों से धन इकट्ठा किया जाएगा। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि इसके लिए काँग्रेस विधायक भी अपनी पहली तनख़्ववा के एक लाख रुपये इस कोष में देंगे।
सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने कहा कि इस कोष के ज़रिये बेसहारा बच्चों को पढ़ाई से लेकर दूसरी सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि ऐसे बच्चों को महीने में पाँच हज़ार रुपये जेब-ख़र्च भी दिया जाएगा। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि ऐसे बच्चों को त्यौहारों पर उपहार राशि भी दी जाएगी।
सुखविन्दर सिंह ने कहा कि जो बेसहारा बच्चा पढ़ना चाहता है वह कुण्ठा का शिकार न हो, इसके लिए यह कोष स्थापित किया जा रहा है। सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने यह भी जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश में ऐसे बच्चों की तादाद 6,000 के करीब है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.