जय राम ठाकुर ने किया हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान के कल्पतरू भवन का उद्घाटन
4.34 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है इस भवन का निर्माण
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) के कल्पतरू भवन का उद्घाटन किया है। इस भवन का निर्माण 4.34 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने हिपा के ई-ऑफ़िस और वॉल-ई की शुरुआत भी की।
इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा की पहचान करना महत्वपूर्ण है। जय राम ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जो भी कार्य प्रदान किया गया है उसे प्रतिबद्धता और दृढ़ विश्वास के साथ पूरा करना चाहिए।
जय राम ठाकुर ने कहा कि अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई नीतियों और योजनाओं का लाभ सबसे निम्न स्तर पर रहने वाले व्यक्ति को मिले। जय राम ने कहा कि अधिकारियों को लाभार्थियों तक पहुँचना चाहिए।