जय राम ठाकुर ने शाहपुर में किया परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

इस मौक़े पर जय राम ठाकुर ने सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग की आश्रय ऐप्प भी की लॉन्च

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने ज़िला काँगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। ये 90 करोड़ रुपये की लागत की 14 परियोजनाएं हैं।
इस मौक़े पर जय राम ठाकुर ने सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग की आश्रय ऐप्प भी लॉन्च की। इसका मक़सद विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को ऑनलाइन सेवा के रूप में उपलब्ध करवाना है।
इस मौक़े पर हिमाचल प्रदेश की सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मन्त्री सरवीण चौधरी समेत हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, काँगड़ा से साँसद किशन कपूर, मुख्य सचेतक बिक्रम जरयाल, विधायक अर्जुन सिंह, विधायक रीता धीमान, अन्य पिछड़ा वर्ग निगम के उपाध्यक्ष ओ. पी. चौधरी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता, उपायुक्त डॉ. निपुण जिन्दल, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग के निदेशक विवेक भाटिया और पुलिस अधीक्षक कुशाल शर्मा भी मौजूद थे।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.