जय राम ठाकुर ने परवाणू में किया परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
ये कुल 218 करोड़ रुपये की लागत की हैं 20 परियोजनाएं, इस मौक़े पर जय राम ठाकुर ने एक जनसभा को भी किया सम्बोधित
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने सोलन ज़िला के परवाणू में ज़िला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। ये कुल 218 करोड़ रुपये की लागत की 20 परियोजनाएं हैं।
इस मौक़े पर जय राम ठाकुर ने एक जनसभा को भी सम्बोधित किया। इस मौक़े पर हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मन्त्री राजीव सैजल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डेज़ी ठाकुर, कृषि उत्पाद विपणन समिति के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जल प्रबन्धन बोर्ड के अध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी, शिमला संसदीय क्षेत्र के साँसद एवं प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुरेश कश्यप, दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, नालागढ़ के पूर्व विधायक के. ऐल. ठाकुर और कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा भी मौजूद थीं।