हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को किया भंग, आज की जाएगी पहली चार्जशीट दाख़िल

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने आज शिमला में दी यह जानकारी

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (एचपीऐसऐससी) को भंग कर दिया गया है। इस मामले में मंगलवार को पहली चार्जशीट दाख़िल की जाएगी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने आज शिमला में दी।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को तत्काल प्रभाव से भंग करने का फ़ैसला पिछले तीन साल के दौरान हुई अनियमितताओं के मद्देनज़र लिया है। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि यह फ़ैसला सभी जाँच रिपोर्टों पर ग़ौर करने के बाद लिया गया है। सुखविन्दर ने कहा कि आज इस मामले में पहली चार्जशीट दाख़िल की जाएगी। उन्होंने कहा कि चल रही भर्ती प्रक्रिया को अगली व्यवस्था तक हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर से हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला में स्थानान्तरित किया गया है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.