अगले विधानसभा सत्र में आर्थिक स्थिति पर श्वेत-पत्र लाएगी हिमाचल प्रदेश सरकार

वीरवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कही यह बात

हिमाचल प्रदेश सरकार अगले विधानसभा सत्र में राज्य की आर्थिक स्थिति पर श्वेत-पत्र लाएगी। यह बात वीरवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कही।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की चिन्ताजनक आर्थिक स्थिति के मद्देनज़र कहा कि प्रदेश सरकार आगामी विधानसभा सत्र में राज्य की आर्थिक स्थिति पर श्वेत-पत्र लाएगी ताकि लोगों को वास्तविक स्थिति से अवगत करवाया जा सके। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार पर 75 हज़ार करोड़ रुपये का कर्ज़ और 11 हज़ार करोड़ रुपये सरकारी कर्मचारियों के एरियर की देनदारी है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.