हिमाचल प्रदेश के मन्त्रिमण्डल में किया गया भारी फेरबदल

महेन्द्र सिंह ठाकुर को बनाया गया जल शक्ति मन्त्री और सुरेश भारद्वाज होंगे शहरी विकास मन्त्री

तीन नए मन्त्रियों की शपथ के बाद हिमाचल प्रदेश के मन्त्रिमण्डल में भारी फेरबदल किया गया है। महेन्द्र सिंह ठाकुर को जल शक्ति मन्त्री बनाया गया है। इसके अतिरिक्त उनके पास राजस्व, बाग़वानी और सैनिक कल्याण विभाग भी होंगे। सुरेश भारद्वाज शहरी विकास मन्त्री होंगे। इसके अतिरिक्त उनके पास टॉउन ऐण्ड कण्ट्री प्लानिंग, हॉउसिंग, संसदीय मामले, लीगल ऐण्ड लॉ रिमैम्बरैंस और सहकारिता विभाग भी रहेंगे।
सरवीण चौधरी को सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण मन्त्री बनाया गया है। राम लाल मारकण्डा तकनीकी शिक्षा मन्त्री होंगे। इसके अतिरिक्त उनके पास व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, जनजातीय विकास, सूचना तकनीक और जन शिकायतों का निवारण विभाग भी होंगे। वीरेन्द्र कंवर को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मन्त्री बनाया गया है। इसके अतिरिक्त उनके पास उनके पास कृषि, पशुपालन और मछली-पालन विभाग भी रहेंगे। बिक्रम सिंह उद्योग मन्त्री होंगे। इसके अतिरिक्त उनके पास परिवहन और श्रम एवं रोज़गार विभाग भी होंगे। गोबिन्द सिंह ठाकुर अब शिक्षा मन्त्री होंगे। इसके अतिरिक्त उनके पास भाषा कला एवं संस्कृति विभाग भी रहेगा। राजीव सैज़ल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री बनाया गया है। इसके अतिरिक्त उनके पास आयुर्वेद विभाग भी होगा। सुखराम ऐमपीपी ऐण्ड पॉवर मन्त्री होंगे। राकेश पठानिया को वन मन्त्री बनाया गया है। इसके अतिरिक्त उनके पास युवा सेवाएं एवं खेल विभाग भी रहेेेगा। राजिन्द्र गर्ग खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मन्त्री होंगे। इसके अतिरिक्त उनके पास मुद्रण एवं लेखन-सामग्री विभाग भी होगा।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.