हिमाचल प्रदेश में निकाली जाएगी स्वर्णिम रथ यात्रा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने एक पत्रकार-वार्ता में दी है यह जानकारी

हिमाचल प्रदेश में पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में स्वर्णिम रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा प्रदेश के कई भागों में जाएगी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने एक पत्रकार-वार्ता में दी है।

इस अवसर पर मुख्यमन्त्री ने कहा कि पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयन्ती समारोह में प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस समारोह के माध्यम से हर व्यक्ति जानेगा कि 50 वर्ष पहले हम कहाँ थे और अब कहाँ हैं। मुख्यमन्त्री ने कहा कि इस सन्दर्भ में प्रदेश में वर्ष भर 51 राज्य स्तरीय कार्यक्रम किए जाएंगे।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के निर्माण में यहाँ के हर व्यक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश यहाँ की कठिन भौगौलिक परिस्थितियों के बावजूद बहुत आगे तक पहुँचा है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.