हिमाचल प्रदेश में लगाया जाएगा रात दस बजे से सुबह पाँच बजे तक कर्फ़्यू
कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए आज शिमला में हिमाचल प्रदेश मन्त्रिमण्डल की बैठक में लिया गया यह फ़ैसला
हिमाचल प्रदेश में रात दस बजे से सुबह पाँच बजे तक कर्फ़्यू लगाया जाएगा। यह फ़ैसला कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए आज शिमला में हिमाचल प्रदेश मन्त्रिमण्डल की बैठक में लिया गया।
हिमाचल प्रदेश मन्त्रिमण्डल ने राज्य में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर कुछ और पाबन्दियां लगाने का भी फ़ैसला लिया। प्रदेश मन्त्रिमण्डल ने राज्य में इनडोर खेल परिसरों, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लैक्स, स्टेडियम, स्विमिंग पूल, जिम, लंगर आदि को बन्द करने का भी फ़ैसला लिया। मन्त्रिमण्डल ने मैरिज पैलेस, बैंक्वेट हॉल आदि जगहों पर इनडोर क्षमता की 50 प्रतिशत संख्या की इजाज़त देने का भी फ़ैसला लिया।