हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री ने अधिकारियों को दिए किसानों को उचित सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने राज्य के अधिकारियों को राज्य के किसानों को उचित सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमन्त्री ने सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को कहा है कि फ़सल-कटाई का समय होने के दृष्टिगत कर्फ़्यू के दौरान किसानों को सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में एक ऐसी प्रणाली तैयार की जाए जिससे किसानों की समस्याओं का समाधान समय पर किया जा सके।