आदित्य-ऐल1 ने किया वैज्ञानिक डाटा इकट्ठा करना शुरु, इसरो ने दी जानकारी

इसरो ने आज कहा कि यह डाटा स्पेसक्राफ़्ट पर लगे सुप्रा थर्मल ऐण्ड ऐनर्जेटिक पार्टिकल स्पैक्ट्रोमीटर (स्टैप्स) इनस्ट्रूमैण्ट के ज़रिये इकट्ठा किया जा रहा है

भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने सोमवार को जानकारी दी है कि आदित्य-ऐल1 ने वैज्ञानिक डाटा इकट्ठा करना शुरु कर दिया है। इसरो ने आज कहा कि यह डाटा स्पेसक्राफ़्ट पर लगे सुप्रा थर्मल ऐण्ड ऐनर्जेटिक पार्टिकल स्पैक्ट्रोमीटर (स्टैप्स) इनस्ट्रूमैण्ट के ज़रिये इकट्ठा किया जा रहा है।
इसरो ने कहा कि स्पेसक्राफ़्ट पर लगे स्टैप्स इनस्ट्रूमैण्ट को 10 सितम्बर को पृथ्वी से 50,000 किलोमीटर दूर सक्रिय किया गया था। इसरो ने कहा कि इसके बाद आदित्य-ऐल1 ने वैज्ञानिक डाटा इकट्ठा करना शुरु किया। इसरो ने कहा कि इस डाटा की मदद से सूर्य पर उठने वाले तूफ़ान और अन्तरिक्ष के मौसम की जानकारी मिलेगी।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.