हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री ने दिए कीटनाशक, खाद और पौधों के संरक्षण की अन्य सामग्री की आपूर्ति के निर्देश
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने बाग़वानी विभाग के अधिकारियों को बाग़वानों को उनके घर के समीप या गाँव के आधार पर कीटनाशक, खाद और पौधों के संरक्षण की अन्य सामग्री की आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। मुख्यमन्त्री ने यह भी कहा है कि बाग़वानों को समयबद्ध आधार पर मधुमक्खी के बॉक्स और ऐण्टी-हेलनैट की आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाग़वानी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गुजरात से ऐण्टी-हेलनैट की आपूर्ति में तेज़ी लाई जाए ताकि इन्हें समय पर बाग़वानों को उपलब्ध करवाया जा सके।
मुख्यमन्त्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार सरकारी और निजी क्षेत्रों में ऐण्टी-हेलगन के लिए सिलैण्डरों की आपूर्ति भी करेगी।