कर्मचारी सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं – जय राम ठाकुर
कर्मचारी सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह बात हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने सिलाई-कटाई कर्मचारी संघ और पर्यटन निगम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि-मण्डल को सम्बोधित करते हुए कही।
मुख्यमन्त्री ने कहा कि राज्य सरकार ने हमेशा ही कर्मचारियों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध बनाए रखे हैं और उनकी ज़्यादातर माँगें पूरी की गई हैं और उन्हें करोड़ों रुपये के लाभ प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता माता और बाल-स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को बेहतर बनाने में प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। मुख्यमन्त्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले दो वर्ष के दौरान दो बार आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में राज्य का हिस्सा बढ़ाया है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि मानदेय बढ़ाने की उनकी माँगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। मुख्यमन्त्री ने पर्यटन निगम कर्मचारी संघ को भी आश्वस्त किया कि सरकार उनकी माँगों के प्रति सजग है।