हिमाचल के मुख्यमन्त्री ने गिनाईं अपनी सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियां
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने अपनी सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियां गिनाई हैं। शिमला में एक प्रैस वार्ता में जय राम ठाकुर ने कहा कि उनके दो वर्ष का कार्यकाल सुशासन, नवाचार और जनसेवा को समर्पित रहा है जिसमें विकास की नई योजनाएं आरम्भ की गई हैं। मुख्यमन्त्री ने कहा कि उनकी सरकार ने जन-समस्याओं को प्राथमिकता दी है।
ग़ौरतलब है कि 27 दिसम्बर, 2019 को जय राम ठाकुर सरकार अपना दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रही है।