हिमाचल प्रदेश को ऑल सीज़न पर्यटन के लिए तैयार करने पर किया जा रहा है काम

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला में कही यह बात

हिमाचल प्रदेश को ऑल सीज़न पर्यटन के लिए तैयार करने पर काम किया जा रहा है। यह बात हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला में कही।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि पर्यटन हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार इसे बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित करने की दृष्टि से राज्य में इस क्षेत्र को मज़बूत करने पर काम कर रही है। सुखविन्दर ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने से न सिर्फ़ राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा बल्कि देश और विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए एक अनुकूल गन्तव्य भी बनेगा।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि काँगड़ा को राज्य की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने पर भी ज़ोर दिया जा रहा है। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि काँगड़ा ज़िला में पर्यटन की बहुत सम्भावनाएं हैं। सुखविन्दर ने कहा कि इस ज़िला में पर्यटन को बढ़ावा देने के मक़सद से सरकार बुनियादी ढाँचे को मज़बूत करने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस पर एशियाई विकास बैंक (एडीबी) द्वारा 390 करोड़ रुपये ख़र्च किए जाएंगे।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.