सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने की जंगल की आग और लैनटाना से जुड़े एक अभियान की शुरुआत

28 मार्च तक चलने वाले इस अभियान का मक़सद है 48 केन्द्रों तक पहुँचकर लोगों को जागरूक करना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने वन विभाग के वनों की आग की रोकथाम और लैनटाना प्रभावित क्षेत्रों में पारिस्थितिकी-तन्त्र की बहाली को लेकर चलाए जा रहे एक अभियान की शुरुआत की है। 28 मार्च तक चलने वाले इस अभियान का मक़सद 48 केन्द्रों तक पहुँचकर लोगों को जागरूक करना है।
इस मौक़े पर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने वन सम्पदा संरक्षण और हानिकारक खरपतवार को लेकर जागरूकता-वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। सुखविन्दर सिंह ने वनों में आग पर एक पुस्तिका और लैनटाना उन्मूलन पर एक पोस्टर भी जारी किया।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने लोगों से इस अभियान को कामयाब बनाने के लिए वन विभाग को सहयोग देने की अपील की।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.