शिमला लोकल डिपो को बनाया जाएगा इलैक्ट्रिक बस डिपो, बोले सुखविन्दर सिंह सुक्खू

शिमला के रिज मैदान से इलैक्ट्रिक वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करने के मौक़े पर बोल रहे थे सुखविन्दर सिंह सूक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा है कि शिमला लोकल डिपो को इलैक्ट्रिक बस डिपो बनाया जाएगा। सुखविन्दर सिंह सूक्खू शिमला के रिज मैदान से इलैक्ट्रिक वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करने के मौक़े पर बोल रहे थे। इन वाहनों को ग्रीन मोबिलिटी अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से शुरु किया गया है।
सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने कहा कि परिवहन विभाग के बाद अब राज्य सरकार अन्य विभागों के परम्परागत ईंधन वाहनों को भी एक साल के अन्दर इलैक्ट्रिक वाहनों से बदल देगी। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि इससे विभिन्न विभागों के ख़र्च में काफ़ी कमी आएगी।
सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि हिमाचल प्रदेश में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम किया जाए। इसके लिए शिमला शहर व इसके आसपास के क्षेत्रों के ज़्यादातर रूट पर ई-बसें चलाई जाएंगी। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि रामपुर-शिमला कॉरिडोर में भी ज़्यादातर ई-बसों का संचालन किया जाएगा। सुखविन्दर ने कहा कि नादौन में भी नया इलैक्ट्रिक बस डिपो खोला जाएगा।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.