हिमाचल प्रदेश में काँग्रेस ने की राज्य स्तरीय हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत

26 जनवरी, 2023 से पूरे राज्य में गाँव और खण्ड स्तर पर दो महीने चलेगा काँग्रेस का यह अभियान

हिमाचल प्रदेश में काँग्रेस ने राज्य स्तरीय हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की है। काँग्रेस का यह अभियान 26 जनवरी, 2023 से पूरे राज्य में गाँव और खण्ड स्तर पर दो महीने चलेगा। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने बुधवार को काँगड़ा ज़िला के धर्मशाला से राज्य स्तरीय हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की औपचारिक शुरुआत के वक़्त दी।
इस मौक़े पर सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने कहा कि यह अभियान काँग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा का विस्तारित रूप है। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि यह अभियान पूरे राज्य में 26 जनवरी, 2023 से शुरु होगा और दो महीने तक गाँव और खण्ड स्तर पर चलेगा। सुखविन्दर ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत हर गाँव में कम से कम एक बैठक सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के विस्तृत प्रचार के लिए ऑउटडोर विज्ञापन की रणनीति बनाई जाएगी और इसके प्रचार में इलैक्ट्रॉनिक और प्रिण्ट मीडिया को भी व्यापक रूप से शामिल किया जाएगा।
इस मौक़े पर साँसद एवं प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और काँग्रेस के दूसरे नेता भी मौजूद थे।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.