सैंज का किया जाएगा पर्यटन की दृष्टि से विकास, बोले जय राम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने शनिवार को सैंज में सैंज मेला के मौक़े पर की यह घोषणा

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िला के बंजार विधानसभा क्षेत्र के सैंज का पर्यटन की दृष्टि से विकास किया जाएगा। इस क्षेत्र का पर्यटन की दृष्टि से विकास ‘नई राहें नई मंज़िलें’ कार्यक्रम के तहत किया जाएगा। यह घोषणा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने शनिवार को सैंज में सैंज मेला के मौक़े पर की।
जय राम ठाकुर ने सैंज में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इस मौक़े पर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग और पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा समेत अन्य लोग भी मौजूद थे।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.