हिमाचल प्रदेश में चलाया जाएगा नशा जागरूकता अभियान
अतिरिक्त मुख्य सचिव जे. सी. शर्मा ने आज शिमला में राज्य स्तरीय नशा जागरूकता अभियान से बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही यह बात
हिमाचल प्रदेश में नवम्बर महीने में नशा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह बात अतिरिक्त मुख्य सचिव जे. सी. शर्मा ने आज शिमला में राज्य स्तरीय नशा जागरूकता अभियान से सम्बन्धित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
जे. सी. शर्मा ने कहा कि प्रदेश भर में 15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता गतिविधियों सहित नशीले पदार्थों के उन्मूलन से सम्बन्धित कदम उठाए जाएंगे। शर्मा ने कहा कि इस अभियान के दौरान वन विभाग द्वारा राज्य में नशीले पदार्थों की खेती को नष्ट किया जाएगा और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता और शिक्षा विभाग के संयुक्त समन्वय द्वारा नशे के दुष्प्रभावों को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी और नाटक का आयोजन भी किया जाएगा। जे. सी. शर्मा ने कहा कि सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा इस अभियान से सम्बन्धित कर्टन रेज़र तैयार किया जाएगा। शर्मा ने प्रदेश से नशे के उन्मूलन के लिए सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करने के लिए कहा।