दो अक्तूबर से स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा का आयोजन करेगी हिमाचल प्रदेश सरकार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला में आयोजित स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा के सम्बन्ध में एक उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही यह बात

हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश सरकार इस वर्ष दो अक्तूबर से स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा का आयोजन करेगी। यह बात हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला में आयोजित स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा के सम्बन्ध में एक उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
जय राम ठाकुर ने कहा कि रथ यात्रा के दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश के विभिन्न विभागों के माध्यम से राज्य भर में 51 कार्यक्रम आयोजित करेगी। जय राम ने कहा कि स्वर्णिम रथ यात्रा लगभग दो महीने के दौरान प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के अवसर पर 25 जनवरी, 2022 को एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.