हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के चलते लगाई गई पाबन्दियों में दी गई और छूट
प्रदेश में सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, मनोरंजन, साँस्कृतिक, धार्मिक और अन्य सभाओं में लोगों के एकत्र होने की संख्या को दिया गया है बढ़ा
हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के चलते लगाई गई पाबन्दियों में और छूट दे दी गई है। प्रदेश में सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, मनोरंजन, साँस्कृतिक, धार्मिक और अन्य सभाओं में लोगों के एकत्र होने की संख्या को बढ़ा दिया गया है।
घर के अन्दर और आच्छादित क्षेत्रों में लोगों के एकत्र होने के लिए अब 150 लोगों की अधिकतम सीमा के साथ क्षमता की पचास प्रतिशत संख्या की अनुमति दी जाएगी। खुले स्थानों में सभा के लिए 250 लोगों की अधिकतम सीमा के साथ अनुमति होगी।
ग़ौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में जल्दी ही उप चुनाव भी होने हैं।