हिमाचल प्रदेश सरकार स्वर्ण जयन्ती समारोह में लोक कलाकारों को करेगी शामिल

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लोक कलाकारों के साथ बातचीत करते हुए कही यह बात

हिमाचल प्रदेश सरकार स्वर्ण जयन्ती समारोह में लोक गीतों, एकाँकी, और लघु नाटकों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की 50 वर्ष की यात्रा को प्रदर्शित करने के लिए स्थानीय लोक गायकों सहित लोक कलाकारों को शामिल करेगी। यह बात हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लोक कलाकारों के साथ बातचीत करते हुए कही।
जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष के समारोह को शानदार तरीके से आयोजित कर रही है। जय राम ने कहा कि प्रदेश भर में लोगों को राज्य की उपलब्धियों और विकासात्मक गतिविधियों के विषय में अवगत करवाने के लिए 51 राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 15 अप्रैल से स्वर्णिम रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा जो प्रदेश के सभी क्षेत्रों में राज्य की विकासात्मक यात्रा की झलक प्रस्तुत करेगी।
जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वर्णिम रथ यात्रा को आकर्षक बनाने और प्रदेश की पिछले 50 वर्ष की उपलब्धियों को लोगों तक पहुँचाने के लिए लोक कलाकारों को शामिल करेगी। जय राम ने कहा कि जिस क्षेत्र से स्वर्णिम रथ गुज़रेगा उस क्षेत्र के कलाकारों की सेवाएं लेने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसी तरह लोक कलाकारों को स्थानीय भाषा के नाटकों में शामिल किया जाएगा जिसके माध्यम से पिछले 50 वर्ष में प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धियां प्रदर्शित की जाएंगी।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.