हिमाचल प्रदेश में उपलब्ध करवाई गईं कोविड समर्पित 33 और ऐम्बुलैंस

108 ऐम्बुलैंस सेवा की 13 और 102 ऐम्बुलैंस सेवा की 20 ऐम्बुलैंस हैं इनमें

हिमाचल प्रदेश में कोविड मरीज़ों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कोविड समर्पित 33 और ऐम्बुलैंस उपलब्ध करवाई हैं। इनमें 108 ऐम्बुलैंस सेवा की 13 और 102 ऐम्बुलैंस सेवा की 20 ऐम्बुलैंस हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक निपुण जिन्दल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में कुल 123 कोविड समर्पित ऐम्बुलैंस लोगों को सेवाएं प्रदान कर रही हैं।
निपुण जिन्दल ने कहा कि 108 ऐम्बुलैंस सेवाओं की 47 ऐम्बुलैंस पहले से ही अपनी सेवाएं उपलब्ध करवा रही हैं जिनमें 13 और ऐम्बुलैंस शामिल की गई हैं। निपुण ने कहा कि इस प्रकार 108 ऐम्बुलैंस सेवा की 60 ऐम्बुलैंस के माध्यम से लोगों को सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 102 ऐम्बुलैंस सेवा की कुल 63 ऐम्बुलैंस कोविड मरीज़ों को सेवाएं प्रदान कर रही हैं। निपुण जिन्दल ने कहा कि 102 ऐम्बुलैंस सेवा की 22 ऐम्बुलैंस पहले से ही सेवारत थीं जबकि 20 और ऐम्बुलैंस शामिल की गई है। निपुण ने कहा कि 21 ऐम्बुलैंस को सैम्पल एकत्रीकरण के कार्य में लगाया गया है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.