सरकार बृजभूषण शरण सिंह को क्यों बचा रही है, प्रियंका गाँधी ने की पहलवानों से बात

प्रियंका गाँधी भी पहुँचीं आज सुबह 7:45 बजे जन्तर-मन्तर, बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ़्तारी की माँग को लेकर जन्तर-मन्तर पर महिला पहलवानों के धरने का आज सातवां दिन है

प्रियंका गाँधी ने शनिवार को सवाल किया है कि भारत सरकार भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूऐफ़आई) अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) साँसद बृजभूषण शरण सिंह को क्यों बचा रही है। प्रियंका आज सुबह 7:45 बजे जन्तर-मन्तर पहुँचीं और महिला पहलवानों से बात की। बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ़्तारी की माँग को लेकर जन्तर-मन्तर पर महिला पहलवानों के धरने का आज सातवां दिन है।
प्रियंका गाँधी ने धरना-स्थल पर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया से क़रीब 50 मिनट बात की। प्रियंका से बात करते विनेश और साक्षी मलिक भावुक हो गईं। उन्होंने विनेश फोगाट के सिर पर हाथ रखकर उन्हें दिलासा दिलाया। प्रियंका गाँधी क़रीब एक घण्टा वहीं पर रहीं।


बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ शुक्रवार देर रात दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दो ऐफ़आईआर दर्ज की गई हैं। पहली ऐफ़आईआर एक नाबालिग महिला-पहलवान से यौन शोषण के मामले में पॉक्सो ऐक्ट के तहत दर्ज की गई है। दूसरी ऐफ़आईआर दूसरी छह महिला-पहलवानों के यौन शोषण के आरोप में दर्ज की गई हैं।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.