यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर वरुण गाँधी ने की भारत सरकार की आलोचना
वरुण गाँधी ने ट्विटर पर एक वीडियो किया है शेयर जिसमें यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसी एक भारतीय छात्रा ने भारत सरकार पर यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने के लिए कुछ न करने का लगाया है इल्ज़ाम
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पीलीभीत से साँसद वरुण गाँधी ने सोमवार को रूस-यूक्रेन संकट के बीच बॉर्डर पर फंसे भारतीय छात्रों को लेकर भारत सरकार की आलोचना की है। वरुण गाँधी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसी एक भारतीय छात्रा ने भारत सरकार पर यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने के लिए कुछ न करने का इल्ज़ाम लगाया है।
दरअसल, यूक्रेन की राजधानी कीव में अन्य लोगों के साथ फंसी एक भारतीय छात्रा ने भारतीय दूतावास पर आरोप लगाया है कि वो उनका फोन नहीं उठा रहे हैं। लड़की ने कहा कि जहाँ अन्य देशों ने अपने नागरिकों को यूक्रेन से बाहर निकाला है वहीं भारत सरकार उनके लिए कुछ नहीं कर रही है।