रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच यूक्रेन ने की भारत सरकार से दख़ल देने की माँग
भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने की भी की है गुज़ारिश
रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच यूक्रेन ने भारत सरकार से दख़ल देने की माँग की है। भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने की भी गुज़ारिश की है।
इगोर पोलिखा ने कहा कि इस मामले में भारत द्वारा व्लादिमीर पुतिन से बात की जा सकती है। पोलिखा ने कहा कि इतिहास में कई बार भारत ने शान्ति-स्थापना की भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हम इस युद्ध को रोकने के लिए आपकी मज़बूत आवाज़ की माँग कर रहे हैं। इगोर पोलिखा ने कहा कि हम इस युद्ध को रोकने में भारतीय नेतृत्व के सक्रिय समर्थन का इन्तज़ार कर रहे हैं।