भारत और पड़ोसी देशों में किए गए मंगलवार रात भूकम्प के ज़बरदस्त झटके महसूस
भारत में किया गया इसे हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई इलाक़ों में महसूस
भारत और इसके पड़ोसी देशों में मंगलवार रात भूकम्प के ज़बरदस्त झटके महसूस किए गए हैं। भारत में इसे हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई इलाक़ों में महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.5 से 7.7 डिग्री बताई जा रही है। भूकम्प की अवधि करीब एक मिनट हो सकती है। भूकम्प के झटके रात 10:20 बजे महसूस किए गए।
भूकम्प का केन्द्र अफ़ग़ानिस्तान का हिन्दूकुश इलाााक़ा था। इसे शिमला और आसपास के इलााक़ों में क़रीब एक मिनट तक महसूस किया गया। इसके प्रभावित इलाक़े तुर्कमेनिस्तान, भारत, कज़ाख़स्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज़बेकिस्तान, चीन और अफ़ग़ानिस्तान हैं।